फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा की टक्कर से जीप टू चैन कर रहे चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सड़क किनारे खराब गाड़ी को दूसरे वाहन से जोड़ते समय हुए हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हादसा छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की रात नौ बजे टांडा मान सिंह गांव के पास हुआ। यहां देहरादून की तरफ जा रही एक महेंद्रा पिक अप गाड़ी खराब हो गई। उसका चालक उसे सड़क किनारे खड़ी करके किसी दूसरे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बिहारीगढ़ की तरफ से जा रही इनोवा कार संख्या यूके 07 बीएम 7781 ने इसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे चालक 32 वर्षीय सोनू पुत्र ध्यान सिंह निवासी गणेशपुर दोनों गाड़ियों के बीच दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस ने गंभीर हालत में चालक को रात में ही फतेहपुर सीएचसी पर भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके से हादसे की जिम्मेदार इनोवा कार को चालक सहित कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें