फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री मोहसिन रजा के बयान पर देवबंदी उलमा आग बबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। तीन तलाक व निकाह को लेकर प्रदेश सरकार के हज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा के विवादित बयान से देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। उलमा का कहना है कि मोहसिन रजा को शरीयत की जानकारी नहीं है। वह केवल सरकार की नजर में अच्छा बने रहने के लिए इस प्रकार की जुमलेबाजी कर रहे हैं। सरकार ऐसे मंत्रियों की जुबान पर लगाम लगाए तो बेहतर है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने शुक्रवार को तीन तलाक पर लोकसभा में पेश किए गए बिल का समर्थन करते हुए कहा था कि जब तीन बार निकाह बोल देने से शादी नहीं होती है तो तीन बार तलाक बोल देने से निकाह कैसे खत्म हो सकता है। शनिवार को मोहसिन रजा के बयान पर मदरसा दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक के मंत्री केवल जुमलेबाजी करने में लगे हुए हैं। जबकि जमीनी स्तर पर उनके कार्य शून्य हैं। उन्होंने कहा कि मोहसिन रजा को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व शरीयती कानून के बारे में जरा भी जानकारी नहीं है। अगर होती तो वह इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करते। मुफ्ती शरीफ ने कहा कि मोहसिन रजा और उन जैसे मंत्रियों को बयानबाजी करने से पहले शरीयत और इस्लाम धर्म की जानकारी अपने पास रखनी चाहिए। ताकि वह जनता में हंसी का पात्र न बने। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस प्रकार की बयानबाजी करने वाले मंत्रियों की जुबान पर लगाम कसने की मांग की है। मौलाना अब्दुल रहमान का कहना है कि मोहसिन रजा जैसे मंत्री सरकार की नजरों में अच्छा बने रहने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। जिसको कोई आधार ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें