फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन शिविर लगा बांटे 710 कनेक्शन निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। रविवार को विद्युत निगम की ओर से बेहट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शिविर लगाया गया, जिसमें प्रदेश सरकार की सौभाग्य योजना के तहत लोगों को निशुल्क 710 विद्युत कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन

शिविर में अधिशासी अभियंता डीआर सोनी एवं एसके गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की सौभाग्य योजना के तहत सभी आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर कमजोर लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अन्य के लिए 50 रुपये की दस आसान किस्तों में कनेक्शन किए जाएंगे। यह किस्ते बिलों के साथ भुगतान करनी होगी। अभी इस योजना के तहत विद्युत उपकेंद्रों पर शिविर लगाकर कनेक्शन किए जा रहे हैं। इसके अलावा विद्युतकर्मी गांव-गांव जाकर शिविर लगाएंगे, ताकि प्रत्येक परिवार को कनेक्शन मिल सकें। रविवार को बेहट विद्युत उपकेंद्र पर 710 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिए गए। इसके अलावा सलेमपुर गदा, जसमोर, मिर्जापुर, रायेपुर, कासमपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों पर भी शिविर लगाकर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। शिविर में उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह यादव एवं रवि कुमार प्रजापति के अलावा विद्युत कर्मी अमित कुमार, मोहम्मद इनाम, नरेश कुमार, रवि कुमार, राजबीर, गौरव सैनी आदि की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें