फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मेडिकल कालेज में जारी रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। मेडिकल कालेज पिलखनी के सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मी लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई। शुक्रवार को हड़ताली कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस विधायक ने मेडिकल कालेज पहुंचे और कार्यवाहक प्राचार्य से वार्ता कर कर्मियों का वेतन दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

शेखुलहिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए सभी 450 कर्मी बृहस्पतिवार से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को भी वे अपनी मांगों के समर्थन में दरी बिछाकर कालेज के मुख्य द्वार पर बैठे रहे। इस दौरान उनके समर्थन में बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने कर्मियों से बात की। इसके पश्चात विधायक कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डा. मनोज कुमार से मिले तथा मामले के तकनीकि पहलुओं की जानकारी ली। विधायक नरेश सैनी ने कहा कि नागरिकों के लिए सबसे अहम सेवा स्वास्थ्य सेवा है, ये बिगड़नी नहीं चाहिए। विधायक ने साफ कहा कि वे इस मुद्दे पर हड़ताली कर्मियों के साथ हैं, जिन्हाेंने मेहनत से काम किया उन्हें वेतन मिलना ही चाहिए। विधायक नरेश सैनी ने बताया कि प्राचार्य ने कहा कि 20 दिसंबर तक कर्मियों का वेतन आने की संभावना है। उधर, कालेज के गेट पर धरनारत कर्मियों ने कहा कि जब तक उनके खातों में वेतन आहरित नहीं होता वे हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें