देवबंद (सहारनपुर)। खंड विकास कार्यालय में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतों में से महज एक शिकायत का ही निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में एसडीएम रामविलास यादव और एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने कहा कि भयमुक्त समाज बनाना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। कानून तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसडीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक न पहुंचाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी। कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कब्जा करने वालों पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ सिद्धार्थ सिंह, कोतवाल परमानंद झा आदि मौजूद रहे।
किसान पाठशाला में कृषकों को दी जानकारी
फोटो संख्या 6
देवबंद। साखन कलां गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को कृषि समेत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
डीएम पीके पांडेय के आदेशानुसार किसान पाठशाला में नोडल अधिकारी पशु प्रसार अधिकारी डा. विनय पंडित ने कहा कि 15 दिसंबर तक साखनकला में उक्त पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृषकों को देय सुविधाएं एवं आय दोगुनी करनी आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सुमित कुमार, अजय कुमार, ओम कुमार, सुनील, पंकज, पाल्ला, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।