नानौता (सहारनपुर)। ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। विधायक चौधरी कीरत सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, बीडीओ सीपी सिंह ने नव दंपतियों को विवाह उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल वैवाहिक भविष्य की कामना की।
सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 15 जोड़ों को अग्नि के सात फेरे दिलाकर विवाह कराया गया। जबकि दो जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक चौधरी कीरत सिंह तथा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ने नव दंपतियों को उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र भेंट किए। कार्यक्रम में भाजपा नेता रविंद्र पुंडीर, प्रमोद राणा, एडीओ समाज कल्याण त्रिलोचन सिंह, केके श्रीवास्तव, वेदप्रकाश राणा, डायरेक्टर अमी सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राणा, संजय राणा, विनोद राणा, संजू राणा आदि मौजूद रहे। संवाद