त्यौहारों पर शुरू न करें नई परंपरा: सीओ
चिलकाना/छुटमलपुर (सहारनपुर)। सीओ सदर चौब सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव तथा होली के पर्व को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों पर किसी भी नई परंपरा को शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
चिलकाना थाना प्रांगण में सीओ सदर चौब सिंह ने कहा कि सभी लोगों को त्यौहारों को आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। समाज के जिम्मेदार लोगों और पुलिस को आपस में तालमेल मिलाकर होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर किसी भी तरह गड़बड़ी करने पर बख्सा नहीं जाएगा। सीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव भी निकट है। चुनाव के संदर्भ में बिना अनुमति के कोई आयोजन नहीं किया जा सकता। कोई भी किसी प्रत्याशी के पक्ष में किसी प्रकार की बयानबाजी ना करें। चुनाव के दौरान छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, गुलबहार कुरैशी, कन्हैया सैनी, विजय सैनी, इरशाद प्रधान, चौ. तुफैल, अनीश, सूफी जुल्फान, गुफरान, बीसीराम, चौ. तेजपाल, चौ. देवी सिंह, चौ. निर्दोष, संजय चौधरी, प्रकाश सैनी, हाजी इमरान, मुकेश, प्रधान आकिल, इरफान कुरैशी, इनाम अंसारी, मरगूब अंसारी, यूसुफ कुरैशी, तेजपाल सैनी, राजपाल सैनी, जंग बहादुर चावला, एजाज कुरैशी, एसएसआई सचिन शर्मा, एसआई संदीप कुमार, हुकुम सिंह, शाह आलम, रोहताश, रमेश चंद, विक्रांत, विनय कुमार, विनीत राणा आदि थे।
छुटमलपुर के फतेहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने होली और लोकसभा चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। चेताया कि यदि किसी ने अफवाहें फैलाई या अराजकता केे हवा देने की जरा भी कोशिश की तो सख्ती से निपटा जाएगा। इसमें विकास गुप्ता, प्रधान राव नौशाद, सुनील गर्ग, दूबे सिंह कांबोज, नावेद प्रधान, शशि भूषण आदि मौजूद रहे।