फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों पर झूमे लोग, मनाई होली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला गोपाल नगर स्थित गोपाल मंदिर में श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। बृज रसिक विनोद शर्मा ने भजनों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने भजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष सुदर्शन जुनेजा, राजीव वाधवा, नितिन खुराना, विकास खुराना, रिंकू सोनी, विपिन टुटेजा, क्षितिज ठकराल, केवल, पंकज लोहिला, राधव वधवा, गोपाल कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू शक्ति के पदाधिकारियों ने मातागढ़ स्थित मां शीतला मंदिर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष राहुल सिंघल ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भेदभाव मिटाने का पर्व है। हमें गिले-शिकवे भुलाकर होली का पर्व मनाना चाहिए। इस दौरान नरेंद्र कुमार, अरूण सैनी, मोहित कश्यप, सौरभ गोयल, कपिल कश्यप, सौरभ गोयल, नितेश शर्मा, विकास कटारिया, यश सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें