छुटमलपुर (सहारनपुर)। मनोहरपुर गांव स्थित श्री प्रभुलाल आर्यन एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा 26 प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
मनोहरपुर गांव स्थित श्री प्रभु लाल आर्यन एकेडमी परिसर में तीन दिनों से स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर मनोज सिंधवी के नेतृत्व में संचालित किया गया। इसमें एकेडमी के बच्चों ने 12 टोली बनाकर अलग अलग ग्रुपों में प्रशिक्षण लिया तथा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए आश्चर्यजनक करतब दिखाए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर इन सभी स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनोहरपुर गांव से टांडा मानसिंह गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली एवं लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करते हुए देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां दी।
मुख्य अतिथि पर्यावरणविद एवं प्राकृतिक चिकित्सक राजेंद्र अटल ने स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षण को स्कूली छात्रों के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि जो बच्चे यहां गुर सीखते हैं, जिंदगी में उन्हें हर मोड़ पर इसकी जरूरत पड़ती है। राजेंद्र अटल ने भारतीय सेना को बधाई देते हुए कहा कि हमें देश की सेना पर गर्व है। विशिष्ट अतिथि एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के यूथ प्रेसिडेंट (उत्तर प्रदेश) अमरदीप कौरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को जिंदगी में जोखिम झेलने की ट्रेनिंग पढ़ाई के साथ इस प्रशिक्षण से ही मिलती है ।
राजकुमार काम्बोज, अशोक कुमार, शेरसिंह, महावीर सिंह, बिरम सिंह, उगेश काम्बोज (बबली), महेंद्र सिंह, अरविंद काम्बोज, नाथीराम सैनी, आत्माराम कश्यप, मेघपाल सिंह आदि रहे।