फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34.56 करोड़ से बदलेगी जिले की सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सड़कों पर 34.56 करोड़ रुपये से मरम्मत और नवीनीकरण कार्य होंगे। मुख्य सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों पर काम होगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर इस सप्ताह आचार संहिता लग सकती है। इसी के मद्देनजर शासन और प्रशासन विकास कार्यों को लेकर सतर्क है। शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयुष राज्य मंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, कुंवर ब्रिजेश सिंह ने सड़कों पर मरम्मत और नवीनीकरण के लिए शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि 34.56 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत और नवीनीकरण कार्य कराए जाने हैं। जनपद के सभी मुख्य मार्गों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों पर कार्य होंगे। इसके लिए जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें