फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई को कर रहे मृत पशुओं की खाल से प्रदूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम समेत अनेक सरकारी विभाग और सामाजिक संगठन तीन महीने से पांवधोई नदी का खोया स्वरूप लौटाने के लिए अभियान चला रहे हैं। स्वच्छ एवं निर्मल पांवधोई नदी मंडलायुक्त का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसी नाते नदी में सीवर का पानी डालने पर भी मनाही है, लेकिन इसके उदगम स्थल पर मुर्दा मवेशियों की खाल उतारने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। गंगा की धारा के नाम से विख्यात इस नदी के उदगम स्थल और घाट पर दुर्गंध उठ रही है। मुर्दा मवेशियों के अवशेषों को जानवर खींचकर नदी के घाट तक ला रहे हैं, जिस कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। नदी का यह उद्गम स्थल गांव शकलापुरी के पास है, जिस पर सात जुलाई 2018 से पहले से सफाई की जा रही है। समय-समय पर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों ने उद्गम स्थल और यहां बने घाट पर पहुंचकर नदी की सफाई का जायजा लिया है। मगर इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन से आंखें बचाते हुए मुश्किल से 300 मीटर की दूरी पर खेत में मुर्दा मवेशियों की खाल उतारने का स्थाई स्थल बना डाला है। ग्रामीणों ने बताया कि खाल उतारने के बाद पशुओं के अवशेष नदी किनारे खेत में डाले जा रहे हैं, जिनपर दिन भर कुत्ते और मांसाहारी पक्षी मंडराते रहते हैं। अवशेषों के नदी के तट के पास फैलाए जाने से दुर्गंध फैल रही है, जिसकी वजह से लोगों का वहां खड़े होना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

नदी की सफाई में जुटे लोगों ने बताया कि आवारा जानवर अवशेषों को खींचकर नदी के आसपास फैला रहे हैं। तटों की सफाई के दौरान भी ये अवशेष उन्हें नदी से बाहर फेंकने पड़े हैं। मृत पशुओं की खाल उतारने का स्थल बनाए जाने से गांव शकलापुरी के लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खाल उतारने का स्थल नदी से दूर बनाया जाना चाहिए था, जिससे की नदी प्रभावित न हो।
--------------------------------
धोबीघाट से आगे भी नदी में गंदगी
नगर निगम पांवधोई नदी की सफाई का अभियान चलाने का दावा कर रहा है, मगर धोबीघाट से पांवधोई नदी के ढमोला नदी में मिलने तक इसमें कचरा फैला है। नदी में मृत जानवर तक पड़े देखे जा सकते हैं। जबकि गांव शकलापुरी के पास बिना जरूरत के सफाई कराई जा रही है। गांव शकलापुरी के लोगों ने बताया कि उनके गांव में नदी पूरी तरह साफ है, मगर नदी के तट पर खड़ी झाड़ियों और पौधों को बार-बार साफ किया जा रहा है, जबकि यही झाड़ियां और पौधे बरसात के दिनों में मिट्टी के कटान को रोकते हैं।
विज्ञापन

---------------------------------
पांवधोई नदी के उदगम स्थल के पास यदि मृत पशुओं की खाल उतारने का कार्य हो रहा है, तो यह बेहद गंभीर है। मामले को तुरंत दिखवाया जाएगा। चूंकि शकलापुरी मेरे कार्य क्षेत्र में नहीं है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
------------------------------------
पांवधोई नदी के निकट मृत पशु के अवशेष फैलाना गंभीर मुद्दा है जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
सीपी त्रिपाठी, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें