फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा खुर्द में ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव कुंडा खुर्द में ग्राम प्रधान के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व गांव कुंडा खुर्द के ग्राम पंचायत सदस्यों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र देते हुए ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए गांव में दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी। कोरम पूर्ण होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए गांव में मतदान हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोमवार सुबह 10 बजे प्रशासनिक बंदोबस्त के बीच जैसे ही प्राथमिक विद्यालय में मतदान शुरू हुआ तो मतदान स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक ग्रामीण मतदान स्थल पर मतदान के लिए आते रहे। चुनाव अधिकारी पुवारंका ब्लाक के एडीओ पंचायत देवेंद्र त्यागी, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश और अनिल, गंगोह ब्लाक के एडीओ पंचायत योगेंद्र कुमार समेत आधा दर्जन कर्मचारियों की देखरेख में मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी देंवेंद्र त्यागी ने बताया कि मतदान के दौरान 845 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिनमें से 20 मत निरस्त पाए गए। उन्होंने बताया कि मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 799 मत पडे़, जबकि प्रधान के पक्ष में केवल 26 मत ही पड़ सके। चुनाव अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान और उसके समर्थक मतदान स्थल पर नजर नहीं आए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नही ंहो सका। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पडे़ एक तरफा वोट से विपक्षियों में खुशी का माहौल है वहीं ग्राम प्रधान पक्ष में निराशा छा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें