युवा लोकदल की जिला कार्यकारिणी घोषित
सहारनपुर। युवा लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी रविंद्र गुर्जर ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। 35 सदस्सीय कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष और पांच ही महासचिव बनाए गए हैं।
शनिवार को प्रेस को जारी की गई जिला कार्यकारिणी में राज सिंह, नवीन राणा, सागर चौधरी, मुस्तकीम ख्वाजा एवं संजय कांबोज को उपाध्यक्ष धूम सिंह, सत्यकाम, शाहनवाज, विशाल कांबोज एवं राव फिरोज को महासचिव बनाया गया है। इसमें चंगेज खान, साजिद कुरैशी, शोएब अली, अनिल कुमार एवं श्रवण कांबोज संगठन मंत्री नामित किए गए। प्रवेश कश्यप, विजय वाल्मीकि, राव सादिक, इरफान अंसारी एवं शाकिर राव को सचिव, विक्की शर्मा को कोषाध्यक्ष और राहुल गुर्ज को प्रवक्ता बनाया गया है। इसमें ब्रह्मपाल, निशांत, रामपाल, अश्वनी, आकाश राठौर, रविंद्र, इमरान अंसारी, अरुण, सुनील सैनी, जसवीर, रवि कुमार, और संदीप यादव कार्यकारिणी में सदस्य होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और चौधरी अय्यूब हसन, प्रदेश सचिव रजनीश चौहान, अर्जुन सिंह और भूपेश्वर त्यागी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल वर्मा को रखा गया है।