फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी साबित हो रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनविरोधी साबित हो रही प्रदेश सरकार : सहगल
विज्ञापन


सहारनपुर। सर्व समाज कल्याण समिति की बैठक में प्रदेश सचिव रमेश सहगल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार की नीतियां जनविरोधी साबित हो रही हैं। गरीब की स्थिति लगातार खराब हो रही है जबकि अमीर और धनवान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला छिपियान स्थित जिला महासचिव अरशद सोनी के आवास पर बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। डीजल और पेट्रोल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते किसानों और मजदूरों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने इसके विरोध में 24 सितंबर को बेहट तहसील में कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। मुमताज अली ने कहा कि भारत के संविधान में सबको समान शिक्षा दिलाने का प्रावधान है, लेकिन इसे आज तक लागू नहीं कराया गया है। धर्मपाल, मांगेराम, दिनेश कुमार, हाजी बदर रिंजवा, मुकेश, नरेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें