फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा की सफलता को भाकियू ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। भाकियू की पंचायत में किसान क्रांति यात्रा में भागेदारी के लिए रणनीति बनाई गई। किसानों ने कहा कि सरकारें पूरी तरह से उनके प्रति उपेक्षित रवैया अपना रही हैं जिसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

भाकियू की ग्राम औरंगाबाद में आयोजित पंचायत में जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को जगाने के लिए हरिद्वार में किसान घाट से दिल्ली तक पैदल किसान क्रांति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सहारनपुर से बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर इसे एतिहासिक बनाने का काम किया जाएगा। युवा जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह और अजय कांबोज ने कहा कि सुंदरपुर बैंक में कर्मचारियों द्वारा किसानों की उपेक्षा आम बात हो गई है। यदि कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो बैंक पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद बबली कांबोज और केहर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसान क्रांति यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। पंचायत में मनोज चौधरी, प्रधान खड़क सिंह, ज्ञान सिंह, श्याम सिंह, सोहनवीर सिंह, अरविंद कांबोज, नितिन कांबोज, सद्दाम हुसैन, अनीश गौड, मास्टर रामेश्वर, मा मेघपाल सिंह, प्रधान इसम सिंह, रिषीपाल सिंह, धर्मपाल आदि किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता ज्ञान सिंह और संचालन जिला प्रवक्ता रघुबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें