फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नही करने वाली शुगर मिलों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने लक्ष्य के अनुसार बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने शुगर मिलों को आगामी पेराई सत्र के संचालन के लिए रिपेयर मेंटीनेंस का प्रोग्राम उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बता दें कि जनपद की शुगर मिलों पर किसानों का 477 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में डीएम ने लक्ष्य के अनुरूप बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर शुगर मिल प्रबंधकों से नाराजगी जताते हुए पूछा कि भुगतान करने में कोताही क्यों बरती जा रही है। उन्होंने देवबंद और गांगनौली के ऐसेंटस को मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिए। सरसावा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक सीएस शर्मा ने आश्वासन दिया कि आगामी सप्ताह में 6.48 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जाएगा। नानौता शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह ने आगामी सप्ताह में 14 करोड़ ओर देवबंद शुगर मिल के प्रतिनिधि अनिल कुमार त्यागी ने जल्द प्राप्त होने वाले कोजन के नौ करोड़ रुपये का भुगतान करने का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि गन्ना आयुक्त द्वारा जारी सट्टा एवं आपूर्ति नीति का पालन किया जाए। उन्होंने आगामी पेराई सीजन के लिए रिपेयर ओर मेंटीनेंस का प्रोग्राम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय और शुगर मिल प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें