फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महानगर के विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग और महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह ने महानगर के विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में पदाधिकारियों की निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने राजीव अन्नू को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष, शहजादी बेगम को महिला सभा की महानगर अध्यक्ष, अमित गुप्ता को अधिवक्ता सभा का महानगर अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा हरपाल सिंह वर्मा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अखिल प्रसाद को शिक्षक सभा, एयाज उस्मानी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, योगेश गुप्ता को प्रबुद्घ प्रकोष्ठ का नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पदाधिकारी की निष्क्रियता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 13 सितंबर को शुरू होने वाली साइकिल यात्रा में अधिक से अधिक भागेदारी करने का आह्वान किया। गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा आदि ने भी विचार रखे। पार्षद टिंकू अरोडा, राव सकील, प्रवीण मलिक, राजीव अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, आशु, अजय पटेल, अनवर खान वारसी, अजय शर्मा, नावेद सिद्दीकी, गोपाल काला, अजमेर जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें