नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें लोग : एसडीएम
देवबंद (सहारनपुर)। कांवड़ यात्रा समेत अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने प्रशासन का आभार जताया है। इस दौरान कांवड़ सेवा शिविर में सहयोग करने वालों का प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।
खंड विकास कार्यालय में कार्यक्रम में एसडीएम ऋतु पूनिया ने कहा जनकल्याण मंच अच्छे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लोगों से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा हो या फिर हिंदू-मुस्लिमों के त्यौहार जनकल्याण मंच शांति व्यवस्था कायम कराने में प्रशासन को सहयोग करता है। उन्होंने भी लोगों से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग मांगा है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मौ. फहीम, डा. कमरूज्जमा कुरैशी, राजकिशोर गुप्ता, अजय गांधी, मनोज सिंघल, रहतू त्यागी, तेलूराम प्रधान, श्रवण प्रधान, आदेश त्यागी आदि ने भी विचार रखे। बलराज मलिक और नवाब अख्तर ने कविता एवं शायरी प्रस्तुत की। इस मौके पर डा. रविंद्र, राकेश सहल, बीरबल भारद्वाज, कृष्ण दत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, विजय बजाज, चौधरी राजपाल, राजेंद्र राठी, रामकला सैनी, अजय गर्ग, धर्मपाल प्रधान, देवी चंद आदि मौजूद रहे।