फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन कीर्तन किया और रात में मंदिर घंटे घड़ियालों एवं नंदलाल के जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

शहर के प्रमुुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री हनुमान मंदिर, चोंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री हरि मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर सहित अनेक मंदिरों विशेष अनुष्ठान किए गए। मदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया, नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल, हाथी घोड़ा पालकी, जय-जय नंदलाल की गीत गाए। रात बारह बजे मंदिर घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण को माखन, मिश्री और मिठाई का भोग लगाया। इसके पश्चात मंदिरों में आरती की गई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी विधि-विधान से अनुष्ठान कराए। महानगर के रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, भूतेश्वर मंदिर मार्ग, चिलकाना रोड, कोर्ट रोड, चकराता मार्ग, नवाबगंज, खलासी लाइन सहित विभिन्न जगहों पर सुंदर-सुंदर झांकियां लगाई गई, जिनमें राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
आज भी मनाई जाएगी जन्माष्टमी
सहारनपुर। शहर में सोमवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। हकीकतनगर चौक पर उत्सव मनाया जाएगा। श्री नारायणपुरी मंदिर और श्री हरि मंदिर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी, लेकिन अधिकांश श्रद्धालुओं ने रविवार को ही जन्माष्टमी का व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें