फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर और देवरिया की घटनाओं के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। मुजफ्फरपुर और देवरिया के बालिका सुधार गृहों में दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोपियों को मृत्यु दंड देने तथा दोनों राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुजफ्फरपुर और देवरिया के बाल सुधार गृहों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि बाल सुधार गृहों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं होना सरकार की विफलता को साबित करते हैं। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में अधिक अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों और दोषियों को फांसी देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार चलाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जब्बार अहमद, प्रवीण चौधरी, अमित काम्बोज, अर्चित जैन, मजाहिर राना, संजय वालिया, गुलफाम अंसारी, जादोराम, अरविंद पालीवाल, राजकुमार सैनी, नसीब खान, अमरदीप, राजन, अशोक, मोनिस, शक्ति, विक्की, साजिदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें