फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक नहर से पानी के लिए किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। लिंक नहर से पानी की मांग को लेकर एक बार फिर किसान लामबंद होना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को निजानंद आश्रम में किसानों की बैठक हुई। इसमें मंगलवार से गांव-गांव अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। निजानंद आश्रम शेरपुर में किसानों की बैठक में महंत सागर सिंधु राज ने कहा कि जड़ौदापांडा क्षेत्र के दर्जनों गांव को नहरों से खेती के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे क्षेत्रीय किसानों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। इसके लिए वे मंगलवार से गांव गांव जागरूकता अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह नारा कि हर खेत को पानी, पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों की आमदनी को दोगुना करने के बारे में भी प्रधानमंत्री द्वारा जोर दिया जा रहा है, लेकिन जब तक किसानों को खेती करने के लिए पानी ही नहीं मिलेगा तो आमदनी दोगुनी कैसे होगी। महंत ने बताया कि भाजपा सरकार को जगाने को नल्हेड़ा रजबहे से पानी नहीं मिलने से पीड़ित किसानों के घर घर पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चला बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। अगर फिर भी सरकार नहीं चेती तो क्षेत्र के किसान 2019 में होने वाले चुनाव में नोटा का बटन दबाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि मंगलवार को इस संबंध में किशनपुरा गांव में किसानों की एक सभा आयोजित कर अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें