फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्गुरु के चरणों चारों धाम: अन्नपूर्णादास

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्गुरु के चरणों चारों धाम: अन्नपूर्णादास
विज्ञापन

सहारनपुर। सिद्धपीठ ज्वालामुखी धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भजनों पर भक्त झूम उठे। संत अन्नपूर्णादास महाराज ने कहा कि सद्गुरु के चरणों में ही चारों धाम है।
विज्ञापन

प्रेमपुरी कॉलोनी स्थित ज्वालामुखी धाम में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरसात के बावजूद भारी संख्या में भक्त वहां पहुंचे और संत अन्नपूूर्णादास दास को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु को अपना जीवन अर्पण करने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं रहता। इसके लिए अखंड श्रद्धा और विश्वास की जरूरत है। प्रत्येक मनुष्य को गुरु अवश्य बनाना चाहिए। सच्चा गुरु ही इस अंधकारमय जीवन को प्रकाश मय बना सकता है। सद्गुरु के चरणों में ही चारों धाम हैं। उसे कहीं खोजने की जरूरत नहीं है। सद्गुरु के प्रति अखंड श्रद्धा, विश्वास और भक्ति होनी चाहिए। अतिथियों का सत्कार करना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों से कभी घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें