फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर घर आए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर घर आए युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ईद पर पंजाब से घर आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार रात भगवानपुर रोड पर किसी वाहन की टक्कर से घायल युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पूर्व परिजन सारी रात युवक की तलाश करते रहे आखिर में उसका शव जिला चिकित्सालय की मॉर्चरी में मिला। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मक्काबास निवासी 28 वर्षीय अफसर पुत्र इकबाल पंजाब में नौकरी करता था। ईद पर वह घर आया हुआ था। रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी को बाल कटवाने की बात कहकर घर से गागलहेडी के लिए चला था। जैसे ही अफसर भगवानपुर रोड पर मान एजेंसी के सामने पहुंचा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। रोड पर जा रहे राहगीरों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अफसर के घर नहीं लौटने पर रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह उन्होंने थाने में तहरीर दी। इसी दौरान किसी ने रात हुए सड़क हादसे का जिक्र किया तो परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें अफसर का शव मॉर्चरी में रखा मिल गया। इससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें