फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक बनने को 26 और 27 जून को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रशिक्षक बनने को 26 और 27 जून को होगा ट्रायल
विज्ञापन

सहारनपुर। खेल प्रशिक्षक के लिए 26 और 27 जून को लखनऊ में ट्रायल होगा। प्रशिक्षक बनने के इच्छुक ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं। प्रशिक्षक कुल 22 खेलों के लिए रखे जाने हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि आवेदन 18 जून की शाम चार बजे तक होंगे। टेबिल टेनिस, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, हैंडबाल, वालीबाल, जूडो, स्क्वैश, कुश्ती और रोइंग खेलों के लिए केवल अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी रखे जाएंगे। एथलेटिक्स के लिए केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, बाक्सिंग के लिए केवल अनुसूचित जनजाति, क्रिकेट के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, हॉकी के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी ट्रायल दे सकेंगे। तीरंदाजी, बैडमिंटन, तैराकी और टेनिस के लिए सामान्य, पिछड़ा और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी रखे जाने हैं। वुशु के लिए अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग, फुटबाल के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति, बास्केटबाल के लिए पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति, भारोत्तोलन के लिए पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी ट्रायल दे सकेंगे। प्रशिक्षक केवल एक वित्तीय वर्ष यानी दस महीने के लिए रखे जाऐंगे। प्रशिक्षण संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षक बनने के लिए अर्हता
प्रशिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थी का एनआईएस डिप्लोमाधारी, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का खेल प्रशिक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या ऐसे संस्थान जो कि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो से डिप्लोमाधारी होना चाहिए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय या अंतर विश्वविद्यालय स्तर की योग्यता रखने वाले जो तीन बार प्रदेशीय सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व या तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभाग कर चुके हो, ऐसे महिला और पुरुष पात्र होंगे। अभ्यर्थी की आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें