फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी में खनन मामले की सुनवाई अब 11 अप्रैल को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी में खनन मामले की सुनवाई अब 11 को होगी
विज्ञापन

सहारनपुर। फरवरी 2016 से बंद खनन मामले की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद अगली तारीख 11 अप्रैल तय की है। उम्मीद है कि अगली सुनवाई में जिले में खनन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने फरवरी 2016 में जिले में खनन और उसके परिवहन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से निर्माण कार्यों को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते जिले में चल रहे तमाम विकास कार्य प्रभावित हुए। पैसा रिलीज होने के बावजूद भी सड़क सहित अन्य विकास कार्य रुक गए। लोगों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी पीके पांडे ने दूसरे राज्य से पूरे वैध प्रपत्र साथ खनन सामग्री के परिवहन की अनुमति दे दी थी। इससे जनपद में चल रहे सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी आई है। सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में मामले को लेकर सुनवाई हुई। उसने अगली सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तारीख लगा दी है। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की आगामी सुनवाई के लिए एनजीटी ने 11 अप्रैल की तारीख लगाई है। उम्मीद है कि इस तारीख पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें