फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रर्वतन अधिकारियों ने काटे एक दर्जन दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने काटे दुकानदारों के चालान
विज्ञापन


गंगोह। सोमवार को श्रम प्रर्वतन अधिकारी के आने की सूचना से बंदी के बावजूद दुकानें खोलकर बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर गिराकर दुकानदार इधर-उधर हो गए। इस दौरान एक दर्जन दुकानदारों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में सोमवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए तय किया है। इसके बावजूद कुछ व्यापारी सोमवार को भी अपने प्रतिष्ठानों को खोलकर साप्ताहिक बंदी का खुला उल्लंघन करने से बाज नही आते। लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी और संतोष त्रिपाठी ने अचानक गंगोह पहुंचकर दुकान खोले बैठे दुकानदारों के चालान काटने आरंभ कर दिए। अधिकारियों को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिरने लगे। अधिकारियों के आने की सूचना पर उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग, मनोज गोयल आदि व्यापारी नेताओं ने उनसे वार्ता की। व्यापारी नेताओं ने अगले सप्ताह से पूर्ण बंदी का आश्वासन देते हुए अधिकारियों से इस बार कार्रवाई ना करने का अनुरोध किया। इसके बाद चेतावनी देते हुए अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें