फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस रविवार की देर रात्रि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सात महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सोमवार को बस चालक के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे खुब्बापुर के ग्रामीणों ने भाजपा विधायक के प्रतिनिधि पर पुलिस के सामने ही धक्कामुक्की करने तथा रिपोर्ट दर्ज न होने दिए की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर कोतवाली के गांव खुब्बापुर निवासी पवन कुमार ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च को उन्होंने मोरकुक्का गांव से शाकंभरी देवी जाने के लिए मिनी बस बुक की थी। रविवार की देर रात वह गांव लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे बस जब सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित घलौली पुलिस चेक पोस्ट के समीप पहुंची तो चालक ने तेज गति वाहन को पुलिस बैरिकेडिंग से बचने लिए घुमा दिया। जिससे मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। शोर सुनकर पुलिस और कुछ राहगीर वहां पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकाला। पवन के मुताबिक हादसे में मुनेश, भोपाल, पवन, शिवकुमार, प्रीति, रेशमा, पुनीत, विनोद, राजकुमार, बबली सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें वहां से गुजर रहे एक वाहन की मद्द से मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पवन और राधेश्याम ने बताया कि सोमवार को जब वह चालक के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो वहां पहले से बस मालिक भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के साथ खड़ा हुआ था। आरोप है कि उन लोगों ने उन्हें पुलिस के पास जाने से रोकते हुए उनके साथ धक्कामुक्की की। इतना ही नहीं उसने रिपोर्ट दर्ज न होने की धमकी भी दी। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मियों के वहां पहुंचने पर पुलिस बीच बचाव को आई और उनकी तहरीर ली। पुलिस का कहना है कि पवन की तहरीर पर चालक सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें