देवबंद (सहारनपुर)। श्री साईंधाम सेवा समिति द्वारा सोमवार को नगर में श्री साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बाबा की साज सज्जा युक्त सुंदर पालकी और झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही।
शिव शिशु मंदिर से आरंभ हुई पालकी यात्रा रेलवे रोड, सुभाष चौक, गुरुद्वारा रोड, एमबीडी चौक, मेन बाजार, सराफा बाजार, हनुमान चौक, मंगलौर चौकी और मित्तरसेन चौक होते हुए एचएवी इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल मंडली साईं बाबा की धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। पालकी यात्रा से पूर्व सुबह के समय बाबा का अभिषेक ऋषि कपूर व प्रवीण त्यागी, चोला अर्पण गगन चड्ढा, प्रथम आरती कमल त्यागी, प्रथम भोग अरुण गुप्ता, हवन अमित त्यागी, पालकी पूजन मोहन लाल, पालकी पूजन व शुभारंभ सचिन गर्ग, पालकी यात्रा में गणेश जी रथ का पूजन बृजेश त्यागी, प्रसाद रथ का माल्यार्पण गंगाराम शर्मा, कहार पूजन प्रदीप अग्रवाल, गौरव प्रभाकर, लवकेश व अभिषेक, चंवर पूजन नरेश त्यागी व दिनेश त्यागी, बाबा को तिलक व माल्यार्पण संजीव गर्ग तथा मध्यकालीन आरती नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल द्वारा की किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सूर्य शर्मा, सुनील गुप्ता, मुदित गोयल, संदीप राणा, अनिल कुमार, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।