फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों के बीच कराए गए मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
नौनिहालों के बीच कराए गए मुकाबले
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉर्ड महावीरा इंफैंट्स ग्रोथ सेंटर में वार्षिक खेलों का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इनमें तीन से छह वर्ष तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। खेल मुकाबलों से पहले बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन

खेलों का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष डॉ. जेडी जैन ने किया। स्कूल की हैड मिस्ट्रेस अलका जैन ने कार्यक्रम की रूप रेखा पेश की। कार्यक्रम के तहत मार्च पास्ट, नर्सरी ड्रिल, पीटी, योगा और सामूहिक नृत्य कराए गए। नर्सरी वर्ग के बीच हुई जैली फिश रेस में वंश ने पहला, आयुष मोहन ने दूसरा और कबीर ने तीसरा स्थान पाया। बॉल रेस में कन्हैैया पहले, अनंत दूसरे और मोहन जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। सिंपल रेस में राघव, समर अली और यश सैनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पीयर रेस में दक्षक और अदिना ने पहला, वंश और समृद्धि ने दूसरा तथा रुद्रा और आराध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एलकेजी के कंगारू रेस में रुद्रप्रताप पहले, अंश काम्बोज दूसरे तथा आरुष मित्तल तीसरे स्थान पर रहे। बैलेंस द बॉल रेस में मान्य और लव पहले, अनंत और दिव्यम दूसरे तथा यश और अरमान तीसरे स्थान पर रहे। रोप रेस में अंश वर्मा ने पहला, गोविंद ने दूसरा और आरव ने तीसरा स्थान पाया। बनाना रेस में अधिराज ने पहला, अर्णव ने दूसरा और विनायक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रेडी टू स्कूल रेस में आदित्य, कुश और मिदांत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यूकेजी वर्ग की पिचर रेस में शाहन्वी ने पहला, नविका ने दूसरा और नमानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शेक रेस में सोहन पहले, अनुभव दूसरे और अर्णव तीसरे स्थान पर रहे। व्हील बैरो रेस में अश्मित और आदित्य ने पहला, सादिक और वीर ने दूसरा तथा रुद्र और रजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। हर्डल रेस में एबी हाकिम पहले, अनमोल दूसरे और अनंत तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर आरसी जैन, प्रिया जैन, तरणप्रीत कौर, मनिका जैन, सलोनी जैन, साक्षी सिंघल, विष्णुकला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें