फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृक राष्ट्र का प्रतीक है जागरूक मतदाता: टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि जागरूक मतदाता जागरूक राष्ट्र का प्रतीक है। प्रत्येक मतदाता का जागरूक रहना अति आवश्यक है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक व मतदाता होना हम सबके लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मतदाता को उसके कर्तव्य याद दिलाने का दिन है। प्रत्येक मतदाता को चुनाव में सोच समझकर अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। रामराजीव सिंघल, संजय भसीन, सरदार राजपाल सिंह, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, मेजर एसके सूरी, अवनीश गर्ग, बलदेव, अनिल गर्ग, संजीव सचदेवा, संजय मित्तल, तिलकराज सैनी, पवन कुमार, मुरली खन्ना, कृष्णा लाल, पंकज गर्ग, शंकर अरोड़ा, सचिन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैली को सफल बनाने का आह्वान
सहारनपुर। महाराष्ट्र में हुई घटना के विरोध में भारतीय बेरोजगार मोर्चा के पदाधिकारियों ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बृहस्पतिवार को होने वाली रैली व धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजू कटारिया, विशाल मेनवाल, सुमित कटारिया, श्याम सिंह, दयाराम, कदम सिंह, यशपाल सिंह आदि ने रूपड़ी, दूूधरी, जंधेड़ी, ऊनाली, रेड़ी मलकपुर, सबदलपुर, जगहेता गुर्जर, पीर माजरा गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें