फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरा होने तक हड़ताल पर डटी रही आंगनबाड़ी : पारूल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवीकुंड परिसर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की चल रही कलमबंद हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरा नहीं हो जाती वह कोई भी सरकारी कार्य नहीं करेंगी।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष पारूल राय ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर कोई भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह किसी भी अधिकारी के बहकावे में न आएं। आंगनबाड़ी निडर होकर हड़ताल पर डटी रहें। जब तक मांगे पूरा नहीं हो जाती पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व सहायिका बीएलओ, स्वास्थ्य विभाग जैसे टीकाकरण व पल्स पोलियो तथा स्वास्थ्य जांच आदि कोई भी सरकारी कार्य नहीं करें। हड़ताल में लोकेश, तसनीम, शारदा, अनीता, बरखा, मिसरा, नेमवती, संतोष, राजकली, कुंता, नीलम, भावना, गुलिस्ता, उषा, डोली, जयंती, बबीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें