सहारनपुर। बांके बिहारी के प्रकोटत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। वृंदावन से आई पूनम दीदी ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्री धाम वृंदावन से आई पूनम दीदी ने भजनों के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने भजन सुनाते हुए कहा कि मेरी श्याम सलोनी सरकार तू, जीना भी तेरी गली में, मरना भी तेरी गली में, आस्था रख पगली हरि आएंगे। संजय मेहता, मुकेश मेहता, राजेश मेहता, योगेश दीक्षित, पंडित माधव प्रसाद, राम प्रसाद मौजूद रहे।