फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ओलंपिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ओलंपिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में मिनी ओलंपिक के तहत शनिवार को विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसको लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।
अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल में शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ नगर विधायक संजय गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य रवि सिंघल और योगेश गुप्ता ने उनका सहयोग किया। प्रधानाचार्य एवं नेशनल शूटर अमित कुमार सेठी ने बुकें भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में ज्ञानकलश इंटरनेशनल, एथेनिया, सोफिया, बजाज इंटरनेशनल, लॉर्ड महावीरा, एल्पाइन, गुरुकुल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीएवी, एमआरएस, बीडी बाजोरिया, आशा मॉर्डन, जामिया इंटर कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। संचालन कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी गार्गी वालिया ने किया। इस दौरान अध्यापक गौरव तिवारी, गौरव सचदेवा, कोर्डिनेटर राजीव वर्मा, नीतिन चौधरी, मीनू शर्मा मौजूद रहे।
उधर, जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन एएसपी सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती एवं जूड़ों के जन्मदाता डॉ. जिगोरो कानों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने की। प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजन समिति और सहारनपुर डिस्ट्रिक जूडो एसोसिएशन के प्रयासों का सराहा गया। मुख्य अतिथियों का दीपक गुप्ता, अंलकार किशोर, विवेक गर्ग, प्रदीप त्यागी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। निर्णायकों में प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, राजीव शर्मा, अनुज शर्मा, श्वेतांक चौहान, राहुल, वरूण भारद्वाज, यशिका कांबोज, प्रदीप कुमार, सचिन वमा, दानिश असद शामिल रहे। इसमें सुशांत सिंघल, डॉ. प्रवीण कादियान, शोभा चौधरी, पूनम ठाकुर, वैशाली मोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन


जूडो प्रतियोगिता परिणाम
मिनी बालक वर्ग 25 किलोग्राम
खिलाड़ी का नाम स्थान
अवनी राणा व पलक प्रथम
दिशा व प्रेरणा सक्सेना द्वितीय
प्राची भारद्वाज, शोविया, हिमानी, परी तृतीय

अंडर 18 वर्ष बालिका वर्ग 40 किलोग्राम
खिलाड़ी का नाम स्थान
शिवांगी गुप्ता प्रथम
अनुराधा द्वितीय
दिव्या कर्णवाल व शाजिया तृतीय

बालिका वर्ग 44 किलोग्राम
खिलाड़ी का नाम स्थान
बरखा गंगोलिया प्रथम
रिया टेकिया द्वितीय
महिमा व सुजाता तृतीय

बालिका वर्ग 48 किलोभार
खिलाड़ी का नाम स्थान
प्राची पंवार प्रथम
वैष्णवी द्वितीय
श्रुति गोयल व आंचल गुप्ता तृतीय

मिनी बालक वर्ग 25 किलोग्राम
खिलाड़ी का नाम स्थान
शौर्य चौहान व हर्षित कुमार प्रथम
धुव्र राही व ऋषभव लांबा द्वितीय
शास्वत सिंह,विराट चौहान, बंश जैन, अशजद खान तृतीय

अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग 30 किलोग्राम
खिलाड़ी का नाम स्थान
शौर्या प्रथम
वर्णित मलिक द्वितीय
आदित्य राणा व वंश तृतीय

अंडर 15 वर्ष बालक वर्ग 30 किलोग्राम
खिलाड़ी का नाम स्थान
हार्दिक शर्मा प्रथम
तनिष्क शर्मा द्वितीय
अभिनव राणा व आदित्य तृतीय

बास्केटबाल में हुए विभिन्न मैच
सहारनपुर। बास्केटबाल में विभिन्न मैच खेले गए। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मैच का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। संचालक डा. संदीप गुप्ता व सुधीर जोशी द्वारा किया गया।
- पहले राउंड में ज्ञानकलश क्लब ने जेवी जैन जैन क्लब को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। ज्ञानकलश की ओर से शिवम पंवार ने 16, विशाल ने 14 अंक बनाए। जेवी जैन की तरफ से अक्षय ने 12, मोहित ने दस अंक बनाए।
विज्ञापन

- दूसरे मैच में एक्स आर्मी क्लब ने सेंट मेरी क्लब को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। आर्मी क्लब की ओर से अमन ने 10, धर्मवीर व हर्ष ने आठ-आठ अंक बनाए। सेंट मेरी की तरफ से मयंक ने 10 अंक बनाए।
- तीसरे मैच में सेंट मेरी ने एसपीएस को हराकर अगले राउंड में अपनी जगह बनाई। सेंट मेरी की ओर से अनस ने 10, सादिया ने आठ अंक हासिल किए।
- चौथे मैच में आशा मॉर्डन ने केएलजी को हराया। सुशांत ने 16, शाकिब ने 12 अंक बनाए।
- पांचवें मैच में एसपीएस ने सोफिया हिंदी मीडियम की टीम को हराया।
- छठे मैच में सेंट मेरी ने एल्पाइन को पराजित किया।
- सातवें मैच में आशा मॉर्डन ने सेंट मैरी को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें