फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद जिला बनाओ संघर्ष समिति संयोजक ने सीएम से मिलने का समय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राव मुशर्रफ अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डाक द्वारा प्रार्थना पत्र भेजकर उनसे मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन

बन्हेड़ा खास निवासी राव मुशर्रफ अली ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि देवबंद सहारनपुर जिले की सबसे पुरानी तहसील है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान देवबंद स्थित श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर स्थल पर कुछ समय बिताया था। इसलिए देवबंद को ऐतिहासिक दृष्टि से भी जाना जाता है। देवबंद में दीवानी न्यायालय, एडीजे कोर्ट, जेल, अस्पताल, राजकीय डिग्री कॉलेज समेत कई स्कूल मौजूद हैं। पिछली सरकारों ने शामली व हापुड़ को जिला बना दिया, लेकिन देवबंद को आज तक जिला नहीं बनाया गया। जबकि सपा सरकार में उनके द्वारा 72 घंटे का आमरण अनशन किया गया। यहां तक व देवबंद को जिला बनवाने की मांग को लेकर पैदल लखनऊ तक पहुंचे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव में देवबंद में एक चुनावी जनसभा में जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन लखनऊ जाने के बाद भी उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। राव मुशर्रफ अली ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए 15 मिनट का समय मांगा है। ताकि उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें