फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने 5 अगस्त को प्रतिरोध दिवस बनाने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी ने 5 अगस्त को प्रतिरोध दिवस बनाने का किया एलान
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी ने शब्बीरपुर की घटना को तीन माह पूरे होने पर 5 अगस्त को राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस मनाने का एलान कर दिया है। भीम आर्मी ने सोशल साइट पर इसका मैसेज भी वायरल कर दिया है और 5 अगस्त को देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में रोष प्रदर्शन करने ें लिए अपील की गई है।
विज्ञापन

भीम आर्मी की ओर से सोशल साइट पर जारी मैसेज में कहा गया है कि 5 अगस्त को शब्बीरपुर की घटना को 3 महीने पूरे हो रहे हैं। लेकिन तीन महीनों में दलितों को न्याय देने की बजाय सरकार ने चंद्रशेखर समेत 14 युवाओं को जेल में डाल रखा है। इसी प्रकार मुसलमानों को मारा जा रहा है। जुनैद को मार दिया, अखलाक को मार दिया गया। जबकि दोषी जेल की बजाय खुली हवा में घूम रहे हैं। मैसेज में कहा गया है कि दलितों, मुसलमानों के लिए देश की हर गली सहारनपुर, दादरी, बल्लभगढ़ है। वायरल मैसेज में सरकार पर दलितों, मुसलमानों को मारने का आरोप लगाया है। मैसेज में अपील की गई है कि 5 अगस्त को देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। अपील की गई है कि साथी अपने पास के विश्वविद्यालय में जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं। इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि 5 अगस्त को संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाएगी। मैसेज विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन के लिए है। हो सकता है कि विश्वविद्यालयों में ही सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें