फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न हुआ तो सड़क चक्काजाम करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। केंदुकी गांव में हुए विवाद मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तथा कर्ज माफी का लाभ दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन से पूर्व एसडीएम कार्यालय परिसर में किसानों की बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि बजाज शुगर मिल गांगनौली ने अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। जिस कारण किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो अन्य संगठनों को साथ लेकर चक्का जाम किया जाएगा। जिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ उनका कम से कम ब्याज माफ करे। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि केंदुकी गांव में हुए विवाद की सरकार निष्पक्ष जांच कराए। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाए। जिला महामंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि कासिमपुरा रेलवे फाटक से लेकर भायला फाटक तक नगरपालिका द्वारा जो गंदगी डाली जा रही है उसे तुरंत बंद किया जाए। बिजली चोरों को बख्शा न जाए तथा ईमानदार उपभोक्ताओं को परेशान न करें। अध्यक्षता महेंद्र त्यागी व संचालन शेखर पुंडीर ने किया। इस मौके पर अभिषेक त्यागी, सुनील त्यागी, मदन सिंह, धनप्रकाश, जगदेव कश्यप, अमरनाथ धीमान, सुमित, आरिफ तोमर, रामस्वरूप, गीताराम त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें