फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने पर शराब कांड के पीड़ितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कोलकी कला गांव में फरवरी माह में कच्ची जहरीली शराब पीकर मरे ग्रामीणों के परिजनों ने मुआवजा नहीं मिलने पर रोष जताते आंदोलन की चेतावनी दी है। पीड़ितों का कहना है कि परिवार में कमाने वाला न होने से उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

कच्ची शराब पीकर मरने वाले ग्रामीणों के हिसाब से सबसे ज्यादा कोलकी कला गांव प्रभावित हुआ था। यहां 18 मौत कच्ची जहरीली शराब पीकर हुई थी। जबकि छह लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए थे। कई लोग अपनी आंखों की रोशनी खो चुके हैं। फरवरी माह में हुए इस शराब कांड की गूंज पूरे देश में सुनाई दी थी। प्रदेश सरकार ने मृतक परिवारों के परिजनों को आर्थिक सहायता के नाम पर दो दो लाख रुपये तथा शराब पीने से गंभीर हुए लोगों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक पिंटू पुत्र राम स्वरूप, गुलाब पुत्र विक्रम, नाथी पुत्र नवल, संजय पुत्र सेवाराम, गुलशान पुत्र मुस्ताक को ही मुआवजा मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बेनाम पुत्र चतरू, जगरनाथ पुत्र रगु, जोधा पुत्र बिशन, अरुण पुत्र इसम, विश्वास पुत्र सहीराम, राकेश पुत्र जगपाल, नीरज पुत्र सुरेश, दलीप पुत्र चंद्रसेन, रीनू पुत्र सतीश, सतीश पुत्र बाल्ला, जॉनी पुत्र रघुवीरा, हंसु पुत्र कबूल तथा अपनी आंखों की रोशनी गंवाने वाले ओमी पुत्र हरनल तथा इंद्र पुत्र नथलू को आज तक मुआवजा नहीं मिला है।
पीड़ित परिजनों का कहना है कि परिवार में कोई कमाने वाला ना होने के कारण उनके सामने भूखों मरने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा की घटना होने के समय तो जिला प्रशासन ने बड़े बड़े दावे किये थे, लेकिन चार महीने बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। परिजनों ने मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया की पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी, सभी के नाम की लिस्ट बना कर शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही बाकी को भी मुआवजा राशि दे दी जाएगी। एक बार फिर से टीम को गांव में भेजकर पीड़ित परिवारों से मिला जाएगा। हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें