फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा बढ़ी, 11 नईं 108 एंबुलेंस मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर को 11 नईं 108 एंबुलेंस मिली हैं। बुधवार को एसबीडी जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने नारियल फोड़कर एंबुलेंस का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अभी तक सहारनपुर के पास सामान्य मरीजों के लिए 22 एंबुलेंस 108 थीं, जो अब 33 हो गई हैं। इनके अलावा 29 एंबुलेंस 102 नंबर की हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए हैं। इनके अलावा तीन एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस हैं, जो मरीजों को इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए हैं। इन एंबुलेंस में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इनमें एक एंबुलेंस की कीमत सामान्य एंबुलेंस की कीमत से कई गुना अधिक है। बुधवार को 11 एंबुलेंस का लोकार्पण करते हुए आयुष मंत्री ने जनपदवासियों को सुविधा का लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी, डॉक्टर एके त्रिपाठी, डॉक्टर चौधरी, एंबुलेंस प्रभारी गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें