फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली की टीम ने 114 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली की टीम ने 114 रन से जीता मैच
विज्ञापन

सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर प्रीमियर लीग 2019 में मंगलवार को शामली क्रिकेट एकेडमी और फैजाबाद यंग स्टार की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शामली की टीम ने 114 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शामली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गवाकर 231 रन बनाए। कुलदीप ने 54 और राहुल ने 53 रन का योगदान दिया। फैजाबाद यंग स्टार के लिए अंशु और अबूजर ने तीन-तीन विकेट लिए। 232 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी फैजाबाद यंग स्टार की टीम तेज रन बनाने के प्रयास में 14.2 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। शामली टीम के लिए के लिए तरुण ने तीन तथा अभिषेक व लव्य ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक को चुना गया। इस मौके पर राजीव गोयल, रणधीर कपूर, अवनीश सैनी, नीरज गोयल, संजय शर्मा, सुमित शर्मा, लतीफुर्रहमान, सत्यम शर्मा, साजिद उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें