कार्रवाई से आहत ई-रिक्शा चालकों ने रखी हड़ताल
सहारनपुर। पुलिस-प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में चालकों ने हड़ताल रखकर विरोध जताया। कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए रूटों पर ही ई-रिक्शाओं का संचालन किया जाएगा, लेकिन मुख्य मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना गलत है।
चकराता मार्ग स्थित एसडी इंटर कॉलेज में ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन के
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में चालकों ने हड़ताल रखकर विरोध जताया। प्रांतीय अध्यक्ष गुलबहार गुर्जर और जिलाध्यक्ष गालिब शाह व मंडल अध्यक्ष इजहार अहमद, चांद कुरैशी ने कहा कि प्रशासन ने अंबाला रोड, घंटाघर, बाजोरिया मार्ग और कोर्ट रोड पर ई-रिक्शाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। इसे लेकर उनकी प्रशासन के साथ बैठक भी हो चुकी है। मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा न चलने की वजह से शहरवासियों को परेशानी होगी, लेकिन वह प्रशासन की योजना को स्वीकार करते हैं। प्रशासन के अनुसार ही ई-रिक्शाओं का संचालन किया जाएगा। यूनियन की ओर से सभी ई-रिक्शा चालकों के परिचय पत्र बनवाए जाएंगे और रजिस्ट्रेशन नंबर डाले जाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के चलने वाली ई-रिक्शाओं की जिम्मेदारी यूनियन की नहीं होगी। उन्होंने मांग की कि जो रूट निर्धारित किए गए हैं, वहां से अतिक्रमण हटवाया जाएगा, ताकि जाम न लग सके। सभी ई-रिक्शा चालक पुरानी चुंगी स्थित कार्यालय पर पहुंचकर अपना परिचय पत्र बनवाएं। इस दौरान गय्यूर मलिक, अनवार हुसैन, सुभाष, राकेश कुमार शर्मा, प्रवीन कुमार, राजबली, नीटू, सतीश, अशोक, दीपचंद, नफीस, मोहम्मद अहमद, जफर, इस्लाम, शौकीन, जोनी, तौकीफ, विक्की, सिकंदर मौजूद रहे।