सहारनपुर। वैष्णवी नृत्यालय की ओर से आयोजित वर्सटेलिया कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें दुर्गा वंदना और कथक की प्रस्तुति देख दर्शकों ने खूब वाहवाही की। कार्यक्रम के जरिये जस्टिस फॉर गर्ल चाइल्ड का संदेश दिया गया।
सोमवार रात लिंक रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, डिप्टी कमांडेंट कर्नल संदीप प्रकाश, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, कत्थक गुरू पूनम सारस्वत, राकेश जैन आदि ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इसके उपरांत दुर्गा स्तुति से कार्यक्रम आरंभ हुआ। वैष्णवी नृत्यालय की नन्ही साधिकाओं ने मोरनी बनके गीत पर नयनाभिराम प्रस्तुति दी। छोटे छोटे बच्चों ने कोका कोला नृत्य से बढ़ती गर्मी से निजात दिलवाई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कथक की उत्कृष्ट प्रस्तुति रही। कार्यक्रम में परिधान उत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमें युवा मॉडल ने रैम्प वॉक की। छोटे बच्चों ने थीम तारे जमीं पर कैटवॉक किया।
इसके बाद हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली वैष्णवी नृत्यालय की साधिका खुशी नेब, वसुंधरा, आकर्षा, वांशिका और फाल्गुनी भारद्वाज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने में प्रिंसी, तेजस्वी, खुशी, ऐशित नैब, अनुश्री पांडेय, सौम्या कुमार, समर खान, खुशतर आदि ने भाग लिया। सम्मान के उपरांत योगाचार्य भीम के दिशा निर्देशन में साधकों ने योग आसनों की प्रस्तुति दी। अंतिम चरण में भारत मां को समर्पित मां तुझे सलाम तथा कृष्णा से समापन हुआ। मॉडलिंग में अनुश्री पांडेय को मेगा मॉडल तथा मुंबई से आए कुश शुक्ला को शॉ स्टॉपर का खिताब मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित पोपली, शैलेस, वीना गुप्ता, करुणा प्रकाश, ब्रिजेन्द्र त्रिपाठी, श्वेता विरमानी, डाक्टर सुनील शर्मा, मोहित जैन, बबीता मलिक, नवीन गुप्ता, रोयाल अरोमा, टीना नैब आदि का योगदान रहा। संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस दौरान अवनीत कौर, तरन्नुम, नीना धींगरा, राम राजीव सिंहल, राहुल लखनपाल, मोहित गुलाटी, आदित्य अंगीरस, विपिन सलूजा, यशवंत राना, राजू कालरा, अमित गगनेजा, मुकुन्द मनोहर, शेर सिंह और रमेश सोंकार आदि उपस्थित रहे।