फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानचंद्र की जयंती पर कराया सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानचंद्र की जयंती पर कराया सामूहिक विवाह
विज्ञापन

सहारनपुर। बामियान बौद्ध विहार के संस्थापक दिवंगत ज्ञान चंद्र आजाद की 70वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर पांच निर्धन कन्याओं का विवाह बौद्ध रीति के अनुुसार कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत ज्ञान चंद्र की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी मामराज सिंह, सांसद फजलुर्रहमान, नगर विधायक संजय गर्ग, महापौर संजीव वालिया, विनयदीप ने संयुक्त रूप से किया। संरक्षक सतीश गौतम ने कहा कि ज्ञानचंद आजाद के संघर्षों और मिशन को हर परिस्थिति में जीवित रखा जाएगा। उनके आदर्शों पर चलकर बामियान बौद्ध विहार अपने शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान की लड़ाई और सशक्त करेगा। पूर्व आईएएस अधिकारी मामराज सिंह ने ज्ञानचंद द्वारा स्थापित किए शिक्षण संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामूहिक विवाह विनयदीप द्वारा संपन्न कराया गया। कन्या पक्ष की ओर से समर्पण सावित्री आजाद द्वारा किया गया। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद स्वरूप घरेलू सामान और पांच-पांच हजार रुपये नकदी दी गई। इस दौरान रवि गौतम, रिटायर कमिश्नर तुलीचंद, केपी सिंह, हरीश, सुरेंद्र सहगल, अमनेश एडवोकेट, सचिन, सोनी, मेन कुमार, महेंद्रपाल, आशीष, जेपी सिंह, शेर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर एसके उपाध्याय और संचालन मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें