फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने डोर टू डोर बिल पहुंचाने का चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने डोर टू डोर बिल पहुंचाने का चलाया अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम खूब कवायद कर रहा है, लेकिन टैक्स संग्रहकर्ता इसमें गंभीरता नहीं ला रहे हैं, बल्कि लापरवाही की जा रही है। 30 जून तक डोर टू डोर बिल पहुंचाने का अभियान चलाया गया, जिसमें लापरवाही बरतने के आरोप में नगर आयुक्त ने दो टैक्स संग्रहकर्ताओं को निलंबित कर दिया है।
नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत टैक्स है, जो हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के रूप में प्राप्त होता है। सहारनपुर नगर निगम में 1,19,093 भवन स्वामी पंजीकृत हैं, जिन्हें टैक्स के बिल पहुंचाने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान 30 जून तक पूरा होना है तथा प्रत्येक भवन स्वामी के पास टैक्स का बिल पहुंचाना है। इसके लिए नगर निगम ने 27 टैक्स संग्रहकर्ताओं को अलग अलग वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान में लगाए गए संग्रहकर्ताओं ने अब तक 30,145 भवन स्वामियों तक ही बिल पहुंचाया है, जबकि अभियान की अंतिम तारीख आने में महज 16 दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने टैक्स के बिल पहुंचाने के अभियान की समीक्षा की। इसमें कई संग्रहकर्ताओं की स्थिति शून्य सामने आई है। इसी के चलते दो टैक्स संग्रहकर्ता को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कर संग्रहकर्ता नरेश कुमार और कार्यवाहक कर संग्रहकर्ता सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यदि अन्य कर संग्रहकर्ता भी अपने कार्य में शिथिलता बरतेंगे, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
- निगम में आ रहीं बिल न पहुंचने की शिकायतें
नगर निगम के अभियान को पलीता लगा रहे टैक्स संग्रहकर्ताओं की वजह से शहर के लोग परेशान हैं। नगर निगम कार्यालय में रोजाना ही ऐसे लोग पहुंच रहे हैं, जो टैक्स का बिल नहीं पहुंचने से परेशान हैं। शनिवार को भी नगर आयुक्त के पास ऐसे भवन स्वामी पहुंचे, जिनके यहां बिल नहीं पहुंचा। एक व्यक्ति ने तो यह भी शिकायत की कि उनका मकान नंबर पहले कुछ अलग था, जो अब बदल गया है, लेकिन उन्हें निगम की तरफ से बिल नहीं दिया जा रहा है। यदि वह टैक्स जमा नहीं कर सकेंगे, तो बोझ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें