फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाने के बाद भी दिए जा रहे फिक्स बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर लगाने के बाद भी दिए जा रहे फिक्स बिल
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर) । विद्युत निगम ने गांवों में मीटर तो लगवा दिए मगर उनमें से अधिकतर मीटर आन रिकार्ड नहीं किए जा सके हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को मीटर लगने के बावजूद पहले की तरह फिक्स बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सलेमपुर गदा स्थित बिजलीघर से जुडे़ गांवों में मीटर तो लटका दिए गए। लेकिन उनमें से अधिकतर मीटर को तो विद्युत लाइन से भी नहीं जोड़ा गया और जो मीटर विद्युत लाइन से जोडे़ गए, वे कंप्यूटर में फीड नहीं कराए जा सके। इससे उपभोक्ताओं को मीटर लगने के बावजूद भी पहले की तरह फिक्स बिल साढे़ आठ सौ रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गांव में जिन घरों में बिजली मीटर चालू हैं। उनका बिल रीडिंग के हिसाब से पांच सौ रुपये प्रतिमाह से ज्यादा नहीं आता है। उपभोक्ता नितिन कुमार, सर्वेश कुमार, सोमपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, शिवकुमार, कार्तिक, सोनू कुमार, सोमपाल सिंह, इनाम, ताहिर, दिलशाद, खालिद आदि का कहना है कि निगम ने उनके घरों पर मीटर तो कई माह पूर्व ही लटका दिए थे। मगर अब तक उन्हें चालू नहीं कराया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि सलेमपुर गदा बिजलीघर का कार्य क्षेत्र बेहट में होने के बावजूद भी इस बिजलीघर को सरसावा डिवीजन में जोड़ा गया है जबकि इस क्षेत्र के थाना तहसील एवं अन्य अधिकतर कार्य बेहट से जुडे़ है। उपभोक्ताओं ने इस बिजलीघर को बेहट डिवीजन से जोड़ने तथा विद्युत मीटरों को चालू कराने की मांग की है। उधर, जेई राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही जांच कर सभी विद्युत मीटरों को विद्युत लाइन से जोड़ कर कंप्यूटर में दर्ज करा के बिल जारी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें