फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंस्टीट्यूट के चुनाव कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे इंस्टीट्यूट के चुनाव कराए जाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने सहारनपुर रेलवे इंस्टीट्यूट का चुनाव कराए जाने, पुरानी कमेटी को भंग किए जाने एवं सदस्यता के बारे में बताए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा अध्यक्ष एसएस वालिया का कहना है कि इंस्टीट्यूट का चुनाव वर्ष 2008 में हुआ था। उसके बाद आज तक चुनाव नहीं हुआ है। इसका प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है। जनवरी 2018 में चुनाव के लिए तारीख घोषित की गई थी। जिन लोगों ने नामांकन किया वे नाम एक अधिकारी के अनुसार सही नहीं थे। कुछ लोगों पर नाम वापसी के लिए दबाव भी बनाया गया। जब ऐसा नहीं हुआ तो आरोपी अधिकारी की ओर से षड्यंत्र के तीत सीएलआई रामप्रीत के साथ मारपीट की गई। जिसमें रामप्रीत घायल हो गए। इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से भी की गई। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अभी भी ड्यूटी पर हैं। 29 मई 2019 को चुनाव के लिए पत्र निकाला गया, लेकिन तारीख की घोषणा होने से पहले अधिकारी को बैठक बुलानी चाहिए थी, चुनाव की कार्यविधि तय करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुुआ। उन्होंने अधिकारियों से बैठक बुलाए जाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि पहले दस साल के कार्यों का ऑडिट कराया जाए, जिससे यूनियन की आय, व्यय का पता चल सके। तत्काल प्रभाव से इस कमेटी को भंग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें