फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच से आतिशबाजी की दुकानें हटाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के बीच से आतिशबाजी की दुकानें हटाने का निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में घनी आबादी के बीच चल रही आतिशबाजी की दुकानों पर चेकिंग की। आतिशबाजी लाइसेंस धारियों को अपने प्रतिष्ठान आबादी इलाके से बाहर करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि तीन सप्ताह में आतिशबाजी दुकानें आबादी से बाहर नहीं की गईं, तो लाइसेंस निरस्त करने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, डिप्टी कलेक्टर एसपी सिंह, सीओ रजनीश उपाध्याय और सीएफओ तेजवीर सिंह ने तीन आतिशबाजी लाइसेंस धारकों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर कोतवाली क्षेत्र के मनोज मित्तल, सुभाष क्वात्रा और विकास मल्होत्रा के आतिशबाजी विक्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए प्रतिष्ठानों को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबादी में चलने वाले आतिशबाजी प्रतिष्ठान कभी भी अग्नि दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इन प्रतिष्ठानों को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किए जाए। उन्होंने ईद के अवसर पर आतिशबाजी विक्रय स्थलों की बिजली सप्लाई बंद कर प्रशासन को अवगत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन सप्ताह में आतिशबाजी विक्रय स्थलों को बाहर नहीं किया गया तो लाइसेंस निरस्त करने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। शहर में भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ऐसे करीब बीस प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें