फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर पर लगाया एएनएम से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक्टर पर लगाया एएनएम से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के न्यू गणेशनगर निवासी पंकज यादव ने जिलाधिकारी को शिकायतपत्र भेजकर सरसावा क्षेत्र में सरकारी अस्पताल पर कार्यरत चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चिकित्सक ने एएनएम के साथ अभद्रता की और नौकरी से हटवाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पंकज यादव का कहना है कि उसकी मां सरसावा स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम हैं। आरोप है कि गत 17 मई को स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाई गई बैठक के दौरान उसकी मां के साथ डाक्टर ने अभद्र व्यवहार किया और धक्का दे दिया था। इस कारण उसकी मां की तबीयत भी खराब हो गई थी। इसकी शिकायत उसी दौरान उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पंकज यादव ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले में जांच कराकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें