फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कई दिन सताएगी गर्मी, बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम का मिजाज अभी कई दिन गर्म रहेगा। तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, जिससे गर्मी अभी और सताएगी। शुक्रवार को भी गर्मी ने बुरा हाल कर दिया। दिन भर लू चलती रही, जिस कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी कम रही।
विज्ञापन

बीते कई दिन से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका असर शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। लू से बचने को लोग खूब जतन कर रहे हैं। खासकर दुपहिया वाहन चलाने के दौरान युवक और युवतियां मुंह पर कपड़ा लपेटकर चल रहे हैं। ताकि लू से बचा जा सके। शहर के नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, सदर बाजार, प्रताप मार्केट, शहीद गंज आदि प्रमुख बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की आवाजाही नहीं रही। दुकानदारों का मानना है कि गर्मी बढ़ने की वजह से कारोबार पर प्रभाव पड़ रहा है। वहीं, मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अभी अगले कई दिन तक तापमान में गिरावट होने के आसार नहीं हैं, बल्कि बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें