फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फं दे पर लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। मोहल्ला हरिजन बस्ती के एक व्यक्ति का शव शुक्रवार की सुबह आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम 50 वर्षीय रामभूल घर पर आया था। शराब के नशे में होने पर रामभूल ने पैसे की मांग की तो परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद वह झगड़ा करके साइकिल पर सवार होकर घर से कहीं चला गया। शुक्रवार की सुबह बाग में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने गए बाग ठेकेदार ने उसके शव को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसके परिजनों को खबर की। खबर पाकर लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रामभूल शराब पीने का आदी था साथ ही उसने लोगों से कर्जा भी ले रखा था। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें