सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया ठाकुर देशपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम और एसबीबीए के बीच मुकाबला हुआ। एकतरफा मैच में एसबीबीए की टीम नौ विकेट से विजेता बनी।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नेहरू स्टेडियम की पूरी टीम 16.1 ओवर में मात्र 100 रन बनाकर आउट हो गई। द्विक ने 33 और दीपक ने 20 रन बनाए। एसबीबीए की ओर से शानू सैनी ने चार और रजत ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसबीबीए की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र छह ओवर में एक विकेट गवाकर मैच नौ विकेट से जीत लिया। विपिन ने 63 और अनमोल ने 36 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच शानू सैनी को चुना गया। इस मौके पर राजीव गोयल, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कच्छल, नीरज गोयल, एसडीसीए सचिव लतीफुर्रहमान, अमर गुप्ता, साजिद उमर, सत्यम शर्मा आदि मौजूद रहे।